Do you know Software and Hardware Hindi क्या आप सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर जानते हैं

Do you know Software and Hardware Hindi

क्या आप सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर जानते हैं

क्या आप सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर जानते हैं Do you know Software and Hardware Hindi अगर नहीं तो हम आज सीखेंगे Software And Hardware difference in hindi सॉफ्टवेयर एण्ड हार्डवेयर में अंतर हिंदी में दोनों में क्या difference अंतर है| Software And Hardware जिस तरह एक सम्पूर्ण तन्त्र का निर्माण करते हैं। कम्प्यूटर तन्त्र के अन्तर्गत जो भी उपकरण, वस्तुएँ, प्रोग्राम आदि आते हैं| वे सभी या तो हार्डवेयर के अन्तर्गत आते हैं या फिर सॉफ्टवेयर के अन्तर्गत। अतः इन दोनों का ज्ञान होना आवश्यक है। अगर हमारे कंप्यूटर सिस्टम COMPUTER SYSTEM में Software and Hardware नहीं होंगे तो हम Computer पर कुछ भी नहीं कर सकते है न ही computer पर कोई Work कर सकते है इसलिए अगर हमें computer पर Work करना है तो हमारे Work के अनुसार Computer में Software And Hardware (सॉफ्टवेयर एण्ड हार्डवेयर ) को Add या Install करना जुरुरी होता है तब ही हम अपना Work Computer पर कर सकते है|

 कम्प्यूटर का कार्य दो भागों में संचालित होता है।

  1. हार्डवेयर (Hardware)
  2. सॉफ्टवेयर (Software)
 Do you know Software and Hardware Hindi
  
  1.  हार्डवेयर (Hardware) - कम्प्यूटर सिस्टम के वे सभी भौतिक (Physical) एवं मूर्त (Tangible) भाग जिन्हें हम देख सकते हैं तथा छू भी सकते हैं, हाथ लगा कर महसूस भी कर सकते है. हार्डवेयर कहलाते हैं। सी.पी.यू. (CPU), की-बोर्ड (Keyboard) माउस (Mouse), प्रिन्टर (Printer), स्पीकर (Speaker) आदि हार्डवेयर Hardware के उदाहरण हैं। इन सभी भागों को हम देखने के साथ-साथ छू भी सकते हैं।
  2. सॉफ्टवेयर (Software) - कम्प्यूटर से कार्य करवाने के लिए हमें कम्प्यूटर को बताना होगा कि उसे क्या करना है। इस कार्य के लिए हमें कम्प्यूटर को निर्देश (Instruction) देने पड़ते हैं। इन निर्देशों को ही सॉफ्टवेयर (Software)कहा जाता है। इन निर्देशों के समूह को प्रोग्राम भी कहा जाता है। 
    सॉफ्टवेयर ही हार्डवेयर को क्रियाशील बनाता है। कोई भी हार्डवेयर तभी कार्य करता है, जब उसे उससे सम्बन्धित सॉफ्टवेयर से निर्देश मिलते हैं। सॉफ्टवेयर इलेक्ट्रॉनिक रूप में होते हैं जिन्हें देखा या छुआ नहीं जा सकता।

सॉफ्टवेयर के प्रकार (Types of Software)

    सॉफ्टवेयर (Software) का उपयोग कम्प्यूटर तथा उपयोगकर्ता (User) के मध्य की क्रियाओं को संचालित करने के लिये किया जाता है तथा इनका उपयोग किसी कार्य को कम्प्यूटराइज्ड करने के लिये भी किया जाता है। इनको दो भागों में विभाजित करते है-

        1. सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software)

        2. एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)

 Do you know Software and Hardware Hindi

सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software)

         कम्प्यूटर को संचालित करने वाले सॉफ्टवेयर, जो कम्प्यूटर पर किसी प्रोग्राम के क्रियान्वयन के लिए आवश्यक होते हैं, उन्हें सिस्टम सॉफ्टवेयर (System Software) कहते हैं। ये कम्प्यूटर को अधिक प्रभावशाली एवं उपयोगी बनाते हैं। सिस्टम सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों का वह समूह है जो कि कम्प्यूटर के भौतिक भागों तथा सॉफ्टवेयर को नियन्त्रित करता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर के अभाव में कम्प्यूटर पर एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग नहीं किया जा सकता है। सिस्टम सॉफ्टवेयर कम्प्यूटर विशेषज्ञों द्वारा तैयार किये जो हैं। ये कम्प्यूटर तन्त्र का एक अत्यावश्यक भाग है। यह कम्प्यूटर उपयोगकर्ता तथा कम्प्यूटर हार्डवेयर के मध्य की क्रियाओं को नियन्त्रित करता है तथा यह एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर को भी क्रियान्वित करता है इसलिये इसे एप्लीकेशन  सॉफ्टवेयर का आधार भी माना जाता है।

 सिस्टम सॉफ्टवेयर के कार्यः-

  1. सिस्टम सॉफ्टवेयर अन्य सभी सॉफ्टवेयरों का निष्पादन करता है।
  2. इसका उपयोग विभिन्न सॉफ्टवेयरों के निर्माण के लिये किया जाता है।
  3. यह उपयोगकर्ता तथा कम्प्यूटर हार्डवेयर के मध्य सम्बन्ध स्थापित करता है।
  4. कम्प्यूटर स्रोतों जैसे मैमोरी Memory, प्रोसेसर Processor, इनपुट आउटपुट (Input Output)डिवाइस Device को Control नियंत्रण करता है।

सिस्टम सॉफ्टवेयर में निम्न प्रोग्राम Program सम्मिलित होते हैं-

  1. ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)
  2. यूटिलिटी प्रोग्राम (Utility Program)
  3. प्रोग्रामिंग भाषाएँ (Programming Languages)
  4. भाषा अनुवादक (Language Translator)

एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर (Application Software)
    एप्लकेशन सॉफ्टवेयर प्रोग्रामों का वह समूह है जो किसी विशेष तथा निश्चित कार्यों को करने के उद्देश्य से बनाए गए हों। कार्य के आधार पर इनका निर्माण किसी भी भाषा (Language) में किया जा सकता है। इंजीनियर, डॉक्टर, डिजाइनर, एडवोकेट, अध्यापक आदि को अपनी भिन्न आवश्यकताओं हेतु भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रोग्रामों की आवश्यकता होती है। ये पेशेवर व्यक्ति एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर के प्रयोग से अपने कार्यो का निष्पादन बहुत ही बेहतर ढंग से कर सकते हैं। आज बैंकिंग, बीमा, फैक्टरी, अस्पताल, इंजीनियरिंग आदि में इनकी काफी उपयोग होने लगा है। शिक्षा बोर्ड एवं विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा परिणाम तैयार करने, कार्यालयों में वेतन बिल बनाने के लिए भी विभिन्न एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है। ये प्रोग्राम कम्प्यूटर को विशिष्ट कार्य करने की सक्षमता प्रदान करते है जैसे वर्ड प्रोसेसिंग, इन्वेन्ट्री कन्ट्रोल, पे-रोल, रेल्वे आरक्षण आदि ये सभी सॉफ्टवेयर इस श्रेणी के अन्तर्गत आते है।


FAQ 
1. कंप्यूटर का कार्य कितने भागो में संचालित होता है?
उत्तर- कंप्यूटर का कार्य दो भागो में संचालित होता है.
2. कंप्यूटर अगर दो भागो में संचालित होता है तो उनके नाम क्या-क्या है?
उत्तर - उनके नाम यह है 1- हार्डवेयर (Hardware)
                                      2- सॉफ्टवेर (Software)
3- सॉफ्टवेर Software कितने प्रकार के होते है?
उत्तर- सॉफ्टवेर दो प्रकार के होते है.
4- सॉफ्टवेर दो प्रकार के होते है उनके नाम बताइये?
उत्तर- जिनके नाम है 1- सिस्टम सॉफ्टवेर (System Software)
                                 2- एप्लीकेशन सॉफ्टवेर (Application Software).


Computer के पार्ट्स के बारे में जानने के लिये नीचे दिए गए Link पर Click करे  ⇩ ⇩


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.