Mukhyamantri Rajshri Yojana Kya Hai इस योजना में 50 हजार रुपए केसे मिलेंगे

Mukhyamantri rajshri yojana kya hai
इस योजना में 50 हजार रुपए केसे मिलेंगे

Mukhyamantri rajshri yojana kya hai 2023 राजस्थान सरकार की इस योजना में 50 हजार रुपए केसे मिलेंगे, यहां देखें पूरी जानकारी: मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 की शुरुआत राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना की घोषणा वित्तीय वर्ष 2016-17 के बजट भाषण में की गई थी। यह 1 जून 2016 से राजस्थान में प्रारंभ कर दी गई है। Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 की शुरुआत बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके स्वास्थ्य और शैक्षणिक स्तर में सुधार करने के लिए लागू की गई है। मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत 1 जून 2016 या उसके बाद जन्म लेने वाली बालिकाएं पात्र होंगी। Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023, Mukhyamantri rajshri yojana kya hai 2023 की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।


Mukhyamantri rajshri yojana kya hai इस योजना में 50 हजार रुपए केसे मिलेंगे,


Link-
  1. Rajasthan Mukhyamantri Rajshree Yojana Kya Hai 2023
  2. Mukhyamantri Rajshree Yojana 2023 का उद्देश्य क्या है
  3. Mukhyamantri Rajshree Yojana 2023 Benefits (लाभ क्या है)
  4. Mukhyamantri Rajshree Yojana 2023 Eligibility (पात्रता एवं शर्तें क्या है)
  5. Mukhyamantri Rajshree Yojana 2023 Required Documents डाक्यूमेंट्स क्या चाहिये

Rajasthan Mukhyamantri Rajshree Yojana Kya Hai 2023

Rajasthan Mukhyamantri Rajshree Yojana Kya Hai 2023, Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 यह योजना माननीय मुख्यमंत्री महोदया द्वारा वर्ष 2016-17 की बजट घोषणा के अनुसार राज्य में बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके स्वास्थ्य तथा में बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने एवं उनके स्वास्थ्य तथा शैक्षणिक स्तर में सुथार के लिए मुख्यमंत्री राजश्री योजना लागू की है। इस योजना के तहत 01 जून 2016 या उस के बाद जन्म लेने वाली बालिकाए लाभ की पात्र होगी। Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के लिए संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

Mukhyamantri rajshri yojana kya hai इस योजना में 50 हजार रुपए केसे मिलेंगे

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 का उद्देश्य क्या है

Rajasthan Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 के उ६ेश्य निम्न प्रकार है-
  • राज्य में ’बालिका जन्म’ के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करते हुए बालिका का समग्र विकास करना हैं।
  • बालिकाओं के लालन-पालन, शिक्षण व स्वास्थ्य के मामले में होने वाले लिंग-भेंद को रोकना व बालिकाओं का बेहतर शिक्षण व स्वास्थ्य सुनिश्च्ति करना हैं।
  • संस्थागत प्रसव को बढावा देकर मातृ-मृत्यु दर में कमी करना हैं।
  • बालिका शिशु मृत्यु दर में कमी लाना एवं घटते बाल लिंगानुपात को सुधारना हैं।
  • बालिका का विद्यालयों में नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करना।
  • बालिका को समाज में समानता का अधिकार दिलाना।

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Benefits लाभ क्या है

इस योजना के अन्तर्गत देय लाभः- योजना के अन्तर्गत प्रत्येक लाभार्थी बालिका के माता-पिता/अभिभावक को कुल राशि रुपये 50 हजार अधिकतम का भुगतान निम्नानुसार किया जायेगा-
  • राज्य के राजकीय तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव हेतु अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव से जन्म लेने वाली बालिका की माता को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर 2500रू. की राशि देय होगी। यह राशि जननी सुरक्षा योजना  (JSY) के तहत देय राशि के अतिरिक्त होगी।  
  • बालिका की उम्र 1 वर्ष पूर्ण होने पर बालिका के नाम से 2500 रू. की राशि देय होगी।
  • बालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय में कक्षा प्रथम में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 4000 रू. की राशि देय होगी।
  • बालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 5000 रू. की राशि देय होगी।
  • बालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय में कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर बालिका के नाम से 11000रू की राशि देय होगी।
  • बालिका के किसी भी राजकीय विद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने पर 25000 रू. की राशि देय होगी।

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Eligibility
(पात्रता एवं शर्तें क्या है)
राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के लिए पात्रता एवं शर्तें इस प्रकार हैं-
  • ऐसी बालिकाए जिनका जन्म 1 जून 2016 अथवा उसके पश्चात होगा।
  • ऐसी बालिकाए जिनके माता या पिता का आधार कार्ड तथा जनआधार कार्ड हो। लाभार्थी के पास प्रथम किश्त का लाभ लेते समय आधार व जन आधार कार्ड नहीं है, तो भी प्रथम किश्त का लाभ संस्थागत प्रसव के आधार पर प्रदान कि जायेगा किंतु दूसरी किश्त का लाभ लेने से पूर्व आधार तथा जन आधार कार्ड की प्रति उपलबध कराना आवश्यक हैं।
  • योजना का लाभ राजस्थान की मूल निवासी प्रसूताओं के लिये ही देय हैं। ऐसी प्रसूताऐं जिनका संस्थागत प्रसव राज्य के बाहर हुआ है एवं जननी सुरक्षा योजना का परिलाभ प्राप्त किया है, व बालिका के जीवित जन्म का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर मुख्यमंत्री राजश्री योजना का लाभ मूल निवास क्षेत्राधिकार वाले राजकीय चिकित्सा संस्थान से देय होगा। राजस्थान राज्य के बाहर की प्रसूता को मुख्यमंत्री राजश्री योजना के परिलाभ देय नहीं होगें।
  • प्रथम एवं दितीय किश्त का लाभ सभी संस्थागत प्रसव से जन्म लेने वाली बालिकाओं को देय होगा। यह लाभ दिनांक 31.05.2016 की मध्य रात्रि के पश्चात जन्म लेने वाली सभी बालिकाओं को देय होगा। तीसरी एवं पश्चातवर्ती किश्तों का लाभ एक परिवार में अधिकतम दो जीवित संतान तक ही सीमित होगा।
  • प्रथम किश्त हेतु राज्य के राजकीय एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संस्थागत प्रसव हेतु अधिकृत निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रसव से जन्म लेना आवश्यक होगा।
  • दितीय किश्त का लाभ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मातृ-शिशु स्वास्थ्य कार्ड / ममता कार्ड के अनुसार सभी टीके लगवाने के आधार पर देय होगा।
  • प्रथम किश्त से लाभान्वितों को समेकित बाल विकास सेवाओं के माध्यम से आंगनबाडी केन्द्र से जोडने का प्रयास किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री राजश्री योजना का दितीय (बालिका की उम्र एक वर्ष पूर्ण होने पर एवं आवश्यक टीकाकरण पश्चात्) एवं तृतीय (बालिका के राजकीय विद्यालय में कक्षा प्रथम में प्रवेश लेने पर) परिलाभ तभी देय होगा जबकि उसने प्रथम परिलाभ प्राप्त किया हो।
  • ऐसी बालिकाए लाभ की पात्र होगी जो राज्य सरकार द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं में प्रत्येक चरण में (कक्षा 1, 6, 10 तथा 12) शिक्षारत है / रही हैं।
  • योजना की अगली किश्त पूर्व में सभी किश्त / किश्ते प्राप्त करने की स्थिति में ही देय होंगी।

Mukhyamantri Rajshri Yojana 2023 Required Documents

राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं-

  • ममता कार्ड
  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • महिला के बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • महिला की बैंक पासबुक जिस मे अकाउंट नंबर व Bank Ifsc Code मोजूद हो
FAQ-

1.  राजस्थान मुख्यमंत्री राजश्री योजना कब शुरू की गयी?
उत्तर- यह योजना राजस्थान सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2016-17 बजट में की गयी।
2.  मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिये आवेदन कैसे करे?
उत्तर- मुख्यमंत्री राजश्री योजना के लिये आवेदन अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र, ईमित्र केन्द्र या अटल सेवा केन्द्र के माध्यम से कर सकते हैं।
3. मुख्यमंत्री राजश्री योजना में बालिका को कितनी राशि दी जाती है?
उत्तर- मुख्यमंत्री राजश्री योजना के अंतर्गत 50000 रुपये की सहायता राशि का लाभ वितरण किया जायेगा।

अन्य भी पढ़े-
1. Indian Gangaur Festival भारतीय गणगौर त्यौहार




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.