Wada Todne Wali Kavita in Hindi वादा तोड़ने वाली कविता
नमस्ते दोस्तों स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग में इस पोस्ट में आपको Wada Todne wali Kavita in hindi वादा तोड़ने वाली कविता लिखी हुई मिलेंगी जिन्हे आप पढ़ सकते है जो शायद आपके भरोसे के काबिल ना रहा। प्यार मोहब्बत दोस्ती में वादा करना तो बोहोत आसान है मगर उसे निभाना बहुत मुश्किल लोग कसमे वादे की बड़ी बड़ी बातें तो कर देते है मगर बहुत कम लोग अपने वादे Wade पर कायम रह पाते है। शायद इसलिए लोगो का एक दूसरे से भरोसा उठ रहा है और अपनापन कम हो रहा है एक दुसरे की निगाहो में गिर रहे है अगर आपको हमारा पोस्ट पसंद आए तो अपने दोस्तों और परिवार में जरूर शेयर करे वो भी हमारे ब्लॉग में लिखी हुई पोस्टो का आनंद ले सके। साथ ही हमारे ब्लॉग पर बहुत ही जानकारिया मोजूद है जो आपके काम आयगी, और तो और हमारे पोस्ट में आपको यहा जानकारियों के साथ इमेजेज और फोटोज भी मिलेंगी जो पोस्ट अभी आप पढ़ रहे है वो Wada Todne Wali Kavita in Hindi वादा तोड़ने वाली कविता में पढ़ रहे है जिन्हे आप फेसबुक व्हाट्सप्प इंस्टाग्राम पर शेयर कर सकते है धन्यवाद।
वादा तोड़ने वाले
कर्ज तो था नहीं जो कोई तुमसे मांगता
वादा ही तो था जो तुमने नहीं निभाया
जिस जिसने अपनी जुबान को झुटलाया
उसने खोया ही खोया है कुछ नहीं पाया....
जानबूझकर जो वादे तोड़ते रहते हैं
उनके पाँव अपनी जमीन छोड़ते रहते हैं
वक्त पर जब उन्हें जरूरत पड़ती हैं
अपने भी उनसे मुँह मोड़ते रहते है
जनता के ठुकराये नेताओं का हाल देखों
उन्हें उनके झूंठे वादों ने ही डुबाया....
जिनकी नींवों में कूट कूटकर फौलाद भरा
वे सब किले आज खंडहर पडे़ हैं
इतिहास का यह सत्य नहीं समझ रहे
वो लोग जो रेत के महल में खड़े हैं
इतिहास से जो सबक नहीं सीखते
उन्होंने ही अपना वर्तमान गँवाया....
जिससे वादा तोड़ा उसका कुछ नहीं बिगड़ा
वादा तोडने नाता अपना भरोसा खोता हैं
कोई किसी का हो तो कोई उसका होता हैं
बस अपना ही रहने वाला अंत में रोता हैं
समय हमेशा किसी का बना नहीं रहता
समय ने हमेशा यह सत्य समझाया....
अगर आप को और कविताएँ पढने का सोख है तो नीचे दिए गए Link पर Click करे ▼▼▼
.


